दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को आएंगे लुधियाना

लुधियाना। आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में चुनावी माहौल तैयार करना शुरू कर दिया। आप के प्रमुख व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को लुधियाना आएंगे। किसानों ने राजनीतिक दलों को आगाह किया था कि वह अभी चुनावी सभाएं या रैली न करें। इसलिए केजरीवाल भी लुधियाना दौरे पर कोई रैली या सभा नहीं करेंगे। अरविंद केजरीवाल लुधियाना में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। संभावना जताई जा रही है कि वह लुधियाना में कुछ प्रमुख लोगों के साथ बैठक कर सकते हैं।

 26 सितंबर काे केजरीवाल एक निजी होटल या मेरिज पैलेस में पत्रकारों से बात करेंगे। बताया जा रहा है कि केजरीवाल इस प्रेस कांफ्रेंस में भी अपने चुनावी एजेंडे को रखेंगे और कुछ नए एलान कर सकते हैं। इससे पहले वह फ्री बिजली देने का पहला वादा प्रदेश वासियों के साथ कर चुके हैं।

आप की महिला विंग 2022 चुनाव में निभाएगी अहम भूमिका

विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी की महिला विंग अहम भूमिका में रहेगी। महिलाओं को पार्टी विशेष जिम्मेदारी देने जा रही है। यह जानकारी आप महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष राजविंदर कौर थियारा ने दी। थियारा इन दिनों महिला विंग को मजबूत बनाने में जुटी हैं। महिलाओं कार्यकर्ताओं व नव घोषित महिला निर्वाचन क्षेत्र समन्वयक को बूथ स्तर तक की संरचना के बारे में जानकारी दी गई और बताया गया कि अरविंद केजरीवाल और दिल्ली सरकार की नीतियों को लोगों तक कैसे पहुंचाना है।

पंजाब प्रेसिडेंट के साथ पंजाब वाइस प्रेसिडेंट माइटी डीन, डॉ. अमन, जनरल सेक्रेटरी बलजिंदर कौर, असिस्टेंट सेक्रेटरी टीना चौधरी, रिपी ग्रेवाल और हरप्रीत कौर भी थे, जिनका पंजाब के वाइस प्रेसिडेंट राजिंदरपाल कौर छिना, असिस्टेंट सेक्रेटरी तेजी संधू और ज़िला प्रधान नीतू वोहरा भी महिलाओं से संपर्क बनाने में जुटी हैं। राजविंदर कौर थियारा ने कहा कि 2022 के चुनाव में आम आदमी पार्टी का महिला मोर्चा बूथ स्तर पर मोर्चा संभालेगा और पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *