मुख्यमंत्री ने 27 व्यक्तियों और संस्थाओं को विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार और सराहनीय काम करने के लिए एसडीजी गोलकीपर अवार्ड से सम्मनित किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राज्य में की जा रही बेस्ट प्रेक्टिसेज को दस्तावेज के रूप में संकलित कर राज्य स्थापना दिवस पर जारी किया जाएगा। इन बेस्ट प्रेक्टिसेज को राज्य सरकार के स्तर पर भी क्रियान्वित किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 27 व्यक्तियों और संस्थाओं को सतत विकास लक्ष्य के तहत विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार और सराहनीय काम करने के लिए एसडीजी गोलकीपर अवार्ड से सम्मनित किया।

शुक्रवार को एक स्थानीय होटल में आयेजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विकास के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी को प्रयास करने होंगे। आत्मनिर्भर भारत-आत्मनिर्भर उत्तराखंड को साकार करने के लिये जनसहयोग आवश्यक है। बहुत सी संस्थाएं और व्यक्ति सामाजिक, आर्थिक व पर्यावरण के क्षेत्र में बेहतर काम कर रहे हैं। ये सभी राज्य के विकास के ब्रांड एम्बेसेडर हैं। उत्तराखण्ड को श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिये हम सभी को मिलकर आगे बढ़ना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में इकोलाजी और इकोनोमी में संतुलन बनाते हुए काम करना है। पर्यावरण और विकास दोनों ही जरूरी हैं। पिछले वर्षों में राज्य में सतत विकास लक्ष्य में बेहतर काम किया गया है।एसडीजी इंडेक्स रैंकिंग में उत्‍तरखंड दसवें से चौथे स्थान पर आ गया है।

अन्य लोग और संस्थाएं भी होंगे प्रेरित

मुख्यमंत्री ने सम्मानित होने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि इससे अन्य लोग और संस्थाएं भी प्रेरित होंगे। उन्होंने कहा कि वे स्वयं समाज और देश के लिये काम करने वाले व्यक्तियों से मिलकर प्रेरित होते हैं। इससे ऊर्जा और उत्साह का संचार होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *