महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

आईएसबीटी के पास दिया सांकेतिक धरना
भाजपा ने झूठ बोलने के सिवा कुछ नहीं कियाः शर्मा
देहरादून। पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की कीमतों में लगातार की जा रही बेतहाशा वृद्धि के विरोध में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आईएसबीटी फ्लाई ओवर के नीचे सांकेतिक विरोध-प्रदर्शन किया। मंगलवार को बडी संख्या में कांग्रेसजन आईएसबीटी फ्लाईओवर के नीचे एकत्र हुए जहां से महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सांकेतिक धरना दिया।
उन्होनें कहा भाजपा ने वादा किया था की अगर डबल इंजन की सरकार आयेगी तो महंगाई कम होगी, पेट्रोल 35 रूपये में मिलेगा पर आज महंगाई चरम पर है पेट्रोल 95 पार ओर डीजल 90 पार है, गैस का सिलेंडर आज 900 पार है, सब्सिडी भी बंद कर दी गयी है। कोरोना महामारी से प्रदेश की जनता पिछले तीन महीने से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को चाहिए था कि आम आदमी को बढती मंहगाई से राहत देने के लिए बिजली, पानी, हाउस टैक्स माफ किया जाना चाहिए। उन्होनें कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव से लेकर आज तक झूठ बोलने के सिवा कुछ नहीं किया। भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकारों ने अपने अभी तक के कार्यकाल में मंहगाई, भ्रष्टाचार व लोकतंत्र को तार-तार करने के सिवा कुछ नहीं दिया है।
इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार, नीनू सहगल, प्रदेश सचिव रमेश कुमार मंगू, ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, मुकीम अहमद, पार्षद राजेश परमार, पार्षद हरि भट्ट, पार्षद मोहन गुरुंग, पार्षद उषा चौहान, पूर्व प्रधान भगवान सिंह बिष्ट, पूर्व पार्षद रईस अहमद, विपुल नोटियाल, राहुल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष भारद्वाज, महानगर सचिव विजय पाल, वार्ड अध्यक्ष विकास पाल, पीयूष गौड़, जाहिद अंसारी, पूर्व प्रधान मन बहादुर राना, वार्ड अध्यक्ष डंबर राई, डी. एस. छेत्री, रुद्र बहादुर, किशन गुरुंग, सुनील कुमार पाल, मुकेश चौहान, तौफीक खान, तनवीर खान, चंद्रशेखर पंत, प्रदेश उपाध्यक्ष यूथ कांग्रेस सोनू हसन, आईटी अध्यक्ष सुभाष धस्माना, मंसूर कुरैशी, यूथ कांग्रेस धर्मपुर विधानसभा अध्यक्ष सिद्धार्थ वर्मा, विवेक पाल, अयूब, प्रांजल नंदा, शहजाद, नोशद, मुर्सलीन व असद मलिक आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *